| ![]() | ||||||||||||||||||
| Free Software | Wallpaper | SMS | Jokes | Poems | Story | Time Pass | Facts |
|
Latest Software, |
Latest Wallpaper, | Latest Poems, Unique SMS, Unique Wallpaper |
|
Jokes
>> God
एक गांव में बाढ़ आ गई। घरों में पानी भरने लगा तो गांव के लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की तरफ चले गये। केवल एक आदमी, जो भगवान का बड़ा भक्त था, अपने घर में फंसा रह गया। जब पानी ज्यादा बढ़ने लगा तो वह छत पर चढ़ गया और भगवान से प्रार्थना करने लगा। तभी एक नाव उसके घर के पास से गुजरी। नाव पर सवार आदमी ने चिल्लाकर उसे नाव पर आने के लिए कहा पर आदमी ने मना कर दिया। बोला - मुझे अपने भगवान पर पूरा विश्वास है। वे मुझे जरूर बचा लेंगे। तुम जाओ।
नाव वाला नाव लेकर चला गया। आदमी फिर प्रार्थना करने लगा। करीब एक घंटे बाद एक मोटरबोट उसकी तरफ आई। मोटरबोट सवार ने भी उस आदमी से चलने का अनुरोध किया पर उस आदमी ने उसे भी मना कर दिया - नहीं भाई। तुम जाओ । मेरे प्रभु मुझे बचाने अवश्य आएंगे। और फिर प्रार्थना में तल्लीन हो गया। कुछ देर बाद एक हेलिकॉप्टर वहां से गुजरा। छत पर खड़े अकेले आदमी को देखकर उन्होंने रस्सी उसकी ओर फेंकी और हेलिकॉप्टर पर आने का इशारा किया। पर उस आदमी ने उनकी भी मदद लेने से इनकार कर दिया। बोला - आप लोग चिन्ता न करें । मेरे भगवान मुझे बचा लेंगे। अंतत: पानी छत पर आ गया और उस आदमी की डूब कर मौत हो गई। परलोक पहुंचने पर वह सीधा भगवान के सामने जा खड़ा हुआ और फट पड़ा - भगवान ! ये आपने ठीक नहीं किया ! मैंने सच्चे मन से आपकी प्रार्थना की ! आप पर भरोसा किया, इसके बावजूद आपने मुझे नहीं बचाया ! आखिर क्यों ? भगवान आवेश में आकर बोले - अरे मूर्ख ! मैंने तुझे बचाने के लिए एक नाव, एक मोटरबोट और एक हेलिकॉप्टर भेजा ! अब और तुझे क्या चाहिए था .. This 60 year old woman was walking along 5th Avenue when she heard a voice from above
"You will live to be 100." She looked around and didn't see anyone. Again she heard "You will live to be 100." Boy, she thought to herself, that was the voice of God. I've got 40 more years to live! So off she went to the plastic surgeon. She got everything fixed from head to toe. When she left the plastic surgeon's office, she got hit by a bus,died, and went up to heaven. She said to God "You told me I would live to be 100. I was supposed to have had 40 more years. So how come you let the bus kill me?". God said: "I didn't recognize you". एक आदमी ने घनघोर तपस्या की और शिवजी को प्रसन्न कर लिया। शिवजी बोले - बेटा, मैं तुझसे बहुत खुश हूं। कोई वरदान मांग ।
भक्त बोला - प्रभु, मुझे एक गिटार दे दो। गिटार ! कैसा गधा है। शिवजी ने सोचा । कोई गिटार के लिए भी तपस्या करता है। बोले - बेटा, तूने बड़ी तपस्या की है। कुछ बड़ा मांग। चिन्ता मत कर, सब कुछ मिलेगा। भक्त बोला - नहीं प्रभु, मुझे तो सिर्फ एक गिटार चाहिए बस ! शिवजी समझाने लगे - बेटा, कुछ ढंग का मांग। मेरी रेपुटेशन का तो खयाल कर। गिटार भी कोई मांगने की चीज है भला। परंतु भक्त भी जिद पर अड़ा हुआ था, बोला - नहीं प्रभु, अगर देना है तो बस गिटार ही दो ! अब शिवजी को गुस्सा आ गया, बोले - गिटार ! गिटार ! गिटार ! अबे अगर गिटार मेरे पास होता तो मैं ये डमरू क्यों बजाता फिरता .... God Too In A Joking Mood...!
A man was praying to god. He said, "God?" God responded, "Yes?" And the Guy said, "Can I ask a question?" "Go right ahead", God said. "God, what is a million years to you?" God said, "A million years to me is only a second." The man wondered. Then he asked, "God, what is a million dollars worth to you?" God said, "A million dollars to me is a penny." So the man said, "God can I have a penny?" And God cheerfully said, "Sure!....... just a second." |
|
| Contact Us | About Us | Advertise With Us | Privacy Policy | |
| |
© Pelagian Softwares 2007,
All right reserved |