Facts >> Internet
• मई, 2009 तक भारत में 8.1 करोड इंटरनेट यूजर थे और वह संख्या के लिहाज से विश्व में चौथे स्थान पर है। 29.8 करोड यूजर्स वाला चीन पहले नंबर पर है। • पांच करोड उपभोक्ताओं की संख्या तक पहूंचने के लिए रेडियो को 38 साल लगे, टीवी को 13 साल और केबल को 10 साल। इंटरनेट को इसमें केवल पांच वर्ष लगे। • इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले 35.6 फीसदी लोग एशियाई होते हैं। एशिया में हर महीने सर्वाधिक 38.9 करोड लोग नेट पर सर्फिग करते हैं। दुनियाभर में यह संख्या करीब एक अरब होती है। • उतरी अमेरिका में हर 100 मे से 70 व्यक्ति इंटरनेट का प्रयोग करते हैं, अफ्रीका के लिए यह आंकडा 100 में से 3 व्यक्ति है। 18 देशों मे इंटरनेट कनेक्शन नहीं है।
|