एक बस में कुछ महिलाएं काफी देर से बातें कर रही थीं। पिछली सीट पर बैठा आदमी परेशान होकर बोला , ' चुप हो जाइए और पहले वह बोलेगी जिसकी उम्र सबसे ज्यादा है। ' इसके बाद वहां सन्नाटा छा गया।
दो महिलाएं अपने पति के भुलक्क्डपन की बातें कर रही थीं। पहली- मेरे पति इतने भुलक्कड हैं कि यदि में आम लेने भेजूं, तो इमली ले आते हैं। दूसरी- अरे मेरे पति तो इतने भुलक्कड हैं कि क्या कहूं। कल बाजार में मिले तो कहने लगे- बहन जी, लगता है आपको कहीं देखा है।
राधाः मुदिता से क्या तुम्हारे पति सचमुच बहुत पैसे वाले है? मुदिताः राधा से पूछो मत, उनका एक-एक दांत सोने का है। राधाः फिर तो वे अपना सिर तिजोरी में रखकर सोते होंगे।